
*थाना कोतवाली पुलिस को “ऑपरेशन खोज” अभियान मे मिली बड़ी सफलता*
*30 साल पुराने प्रकरण मे फरार आरोपी (स्थाई वारंटी) को गिरफ्तार कर भेजा जैल।*
जिला खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला सम्बंधित अपराध, अपहरण सम्बन्धी अपराध, फरार आरोपी एवं अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे आज कोतवाली पुलिस द्वारा “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत थाना कोतवाली के अपराध क्रम 376/1996 धारा 420 ipc मे आरोपी 30 साल पुराने अपराध के आरोपी (स्थाई वारटी) *करतार सिंह पिता मानसिंह नायक निवासी संजय गाँधी वार्ड खंडवा* को गिरफ्तार किया गया।
उक्त फरार आरोपी गिरफ़्तारी से बचने के लिए लगातार लुक छिप रहा था और अपना नाम बदलकर रह रहा था पुलिस द्वारा अपनी पहचान छुपाकर एवं हुलिया बदलकर लगातार तलाश करते आरोपी को विश्वास मे लेकर नाम पता पूछने पर अपना सही नाम पता बताया बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।













