ताज़ा ख़बरें

आपार आईडी व मेपिंग में पिछड़ने पर खालवा ब्लॉक के 9 प्रधानाध्यापको को कारण बताओ के नोटिस जारी

खास खबर

आपार आईडी व मेपिंग में पिछड़ने पर खालवा ब्लॉक के 9 प्रधानाध्यापको को कारण बताओ के नोटिस जारी

जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एस सोलंकी ने खालवा ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों के उल्लास नव भारत साक्षरता प्रशिक्षण में सम्मिलित होकर ब्लॉक के विभागीय कार्यो व प्रगति की समीक्षा की।
डीपीसी श्री सोलंकी ने इस दौरान आपार परिचय पत्र व मेपिंग कार्य में पिछड़ने पर खालवा ब्लॉक के 9 प्रधानाध्यापको के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीपीसी श्री सोलंकी ने हरसूद में हरसूद व बलड़ी ब्लॉक की बीआरसी, बीएसी, जनशिक्षकों की बैठक में भी समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्कूलों की छतों को डेम्प प्रूफ कराने और जीर्णशीर्ण भवन में शाला नही लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान के निपुण भारत अभियान के तहत मिशन अंकुर के निर्धारित लक्ष्य व उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को शत प्रतिशत साक्षर करने का लक्ष्य 2027 तक प्राप्त किया जाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!