
*चौकी रामनगर थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*
*05 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जैल।*
*आरोपी के कब्जे से चौरी कि तीन भैस, एक पाड़ा एवं पिकअप वाहन कुल किमती 6,10,000₹ कि की गई जप्त।*
जिला- खंडवा
खंडवा पुलिस द्वार गंभीर, संपत्ति सम्बन्धी, महिला सम्बन्धी, अपहरण से सम्बन्धी अपराध एवं गुंडा बदमाश के प्रति संवेदनशील/तत्परता से कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे आज थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर पशु चोरी के पांच आरोपी को गिरफ्तार कर 06 लाख 10 हजार का मशरूका बरामद किया गया।
अपराध विवरण:- रामनगर चौकी थाना कोतवाली पर दरमियानी रात्रि में फरियादी राधेश्याम पिता अनूप सिंह सावनेर निवासी दिपला के खेत के बाडे में बंधी तीन भैंसें एवं एक पाडा कीमती 01 लाख 10 हजार रुपए की बदमाशों द्वारा चोरी की गई कि सूचना पुलिस चौकी रामनगर एवं थाना कोतवाली डायल 112 को दी गई।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल बदमाशों का पीछा कर भैंस चोरी कर ले जाने वाले बदमाश *आकाश पिता रेमसिंग भील एवं जगदीश पिता राम सिंह भील निवासी सरमेश्वर थाना पिपलोद* को हिरासत में लेकर आरोपी के कब्जे से तीन भैंस एवं एक पाडा तत्काल बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 438 / 26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना दौरान पुलिस दूर त्वरित आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी:-
(01) आकाश पिता प्रेम सिंह भील उम्र 19 सालनिवासी सरमेश्वर थाना पिपलोद।
(02)जगदीश पिता राम सिंह भील उम्र 20 साल दोनों निवासी सरमेश्वर थाना पिपलोद।
(03) बालू उर्फ माल सिंह पिता डांगी उर्फ जवान सिंह भील उम्र 29 साल निवासी सरमेश्वर थाना पिपलोद.
(04) रुपसिंह पिता रायसिंह भील उम्र 19 साल निवासी सरमेश्वर थाना पिपलोद।
(05) दिलीप पिता मानसिंह भील उम्र 20 वर्ष तीनों निवासी सरमेश्वर थाना पिपलोद।
को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से तीन भैस, एक पड़ा एवं घटना मे उपयोग किये गये पिकअप वाहन कुल किमती 06 लाख 10 हजार रूपये का मशरुका विधिवत जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर जैल वारंट प्राप्त कर जैल दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक प्रवीण आर्य, उप निरीक्षक राजू पाटिल, सहायक उपनिरीक्षक वीरेंद्र मंडलोई प्रधान आरक्षक महेश राठौर, राजेंद्र डांगरे, पंकज तोंडावद आरक्षक नितिन, शुभम एवं विजय तथा डायल 112 कोतवाली टीम का विशेष योगदान रहा।










