प्रदेश संगठन के आदेश पर भोपाल में मंत्री गण कार्यालय पर बैठकर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की सुनते हैं समस्या, करते हैं निराकरण।
प्रति शनिवार खंडवा भाजपा कार्यालय में मंत्री विजय शाह हो रहे हैं कार्यकर्ताओं से रूबरू।
खंडवा। पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यों को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने जहां भोपाल में मंत्रिमंडल के सदस्यों को अलग-अलग दीन निर्धारित कर भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्या के निराकरण को लेकर निर्देश दिए हैं। जिसके माध्यम से अलग-अलग विभाग के मंत्री भोपाल कार्यालय में बैठकर प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं की समस्या का निराकरण कर रहे हैं, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को अब मंत्री के बंगले पर जाने की आवश्यकता नहीं है, कार्यालय में बैठकर उनकी समस्याओं का निराकरण हो रहा है। जिला मुख्यालय खंडवा कार्यालय पर भी मंत्री विजय शाह की पूर्व घोषणा के अनुरूप मंत्री श्री शाह प्रति शनिवार दोपहर 2 घंटे कार्यालय पर बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्या सुनकर उसका निराकरण करते हैं, साथ ही पार्टी के वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं से मोबाइल के माध्यम से भी उनके हाल-चाल पूछते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 18 जुलाई शनिवार को मंत्री कुंवर विजय शाह जिला मुख्यालय कार्यालय पर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।








