ताज़ा ख़बरें

सड़क दुर्घटना के घायलों को अब “कैशलेस उपचार” की सुविधा मिलेगी

खास खबर

सड़क दुर्घटना के घायलों को अब “कैशलेस उपचार” की सुविधा मिलेगी

“पीएम राहत योजना” के तहत जिले के विभिन्न निजी चिकित्सालय उपचार के लिए अधिकृत

खण्डवा//प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा “पीएम राहत योजना” का शुभारंभ 20 फरवरी 2026 से किया गया है। योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटना के घायलों को दुर्घटना की तिथि से सात दिनों के भीतर 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान “गोल्डन ऑवर” अर्थात दुर्घटना के बाद का पहले घंटे में घायलों की जान बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नकदी रहित उपचार स्कीम पी.एम. राहत योजना शुरु की गई है। इस योजना के तहत् अब दुर्घटना में घायल हुए किसी भी व्यक्ति को तुरंत पैसों की चिंता नही करनी होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जिले में शासकीय अस्पतालों के साथ ही चिन्हित निजी चिकित्सालयों में भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का उपचार किया जायेगा।

इन अस्पतालों में मिलेगी “कैशलेस उपचार” की सुविधा

सड़क दुर्घटना के घायलों का जिन प्रायवेट अस्पतालों में कैशलेस उपचार किया जाएगा, उनमें खण्डवा जिले में आयुष्मान भारत योजना से सम्बद्ध श्रीमाली हॉस्पिटल, जिनाली आई हॉस्पिटल, सैनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, आनंदम हॉस्पिटल, लक्ष्य हॉस्पिटल गुड़ी, श्री हेल्थ केयर, के.के. हॉस्पिटल, चरक, मिश्रा, श्री नाथ जी हॉस्पिटल, सोनी हॉस्पिटल, प्रकाश हॉस्पिटल, गुर्जर हॉस्पिटल, जेजे हॉस्पिटल, शुभम हॉस्पिटल, रिचर्ड पेंपुरी हॉस्पिटल, नवोदय हॉस्पिटल, श्री साईं केयर हॉस्पिटल बोरगांव बुजुर्ग, न्यू लाइफ हॉस्पिटल, स्वर्णिम आई केयर एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल, नर्मदा हॉस्पिटल, लाइफलाइन हॉस्पिटल, गार्गी लाइफ केयर हॉस्पिटल सिंगोट, साइंवान हॉस्पिटल, श्री दादाजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ईप्सा एंडोस्कोपी और लेजर सर्जिकल सेंटर, अत्रिवाल हॉस्पिटल, हिंदूजा हॉस्पिटल, जैन नर्सिंग होम और शुभम हॉस्पिटल शामिल हैं।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!