
*थाना खालवा पुलिस द्वारा 10 महीने से फरार चल रहे मुख बधिर किशोरी के साथ इच्छा के विरुद्ध गलत काम करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।*
जिला- खंडवा
खंडवा पुलिस द्वार गंभीर, महिला सम्बन्धी, अपहरण से सम्बन्धी अपराध एवं गुंडा बदमाश के प्रति संवेदनशील/तत्परता से कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे आज थाना खालवा पुलिस द्वारा लगातार फरार आरोपी कि तलाश कर 10 माह से फरार चल रहे आरोपी *किशोरी लाल पिता सुखलाल साठे जाती कोरकू उम्र 30 साल निवासी ग्राम मौजवाडी* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
घटना का विवरण:- थाना खालवा मे दिनांक 19.09.25 को फरियादिया द्वारा उसकी मुख बधिर पुत्री के साथा आरोपी द्वारा इच्छा के विरुद्ध गलत काम करने से पीडिता ने एक शिशु को जन्म दिया कि रिपोर्ट पर थाना खालवा मे अपराध क्रमांक 348/25 धारा 64,351(3 ) 64(2)F, 64(2)K, BNS एवं धारा 92 दिव्यांगजन अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना दौरान आवश्यक कार्यवाही करते हुए लगातार आरोपी कि तलाश करते आज आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।











