
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत चतुर्थ दिवस शिक्षण संस्था के आसपास तंबाकू एवं सिगरेट की गुमटियां नहीं होने, झूग्गी झोपडी वाले क्षेत्र एवं स्कूल मे छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर किया गया जागरूक*

जिला-खंडवा
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।
खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इसी क्रम में आज जिला खण्डवा मे:-
*शहर अनुभाग में*:-
*थाना कोतवाली* टीम द्वारा क्षेत्र मे स्कूल के आस पास लगे पान गुमटीया चैक कर नशा से दुरी है जरुरी अभियान के सम्बन्ध मे जानकारी देकर गुमटी मे नशीली वास्तु का विक्रय नहीं करने समझाईस देकर जागरूक किया गया।
*थाना मोघट रोड * टीम द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत चौकी रामेश्वर क्षेत्र में ग्राम सिहाडा एवं रामेश्वर टेकड़ा मे आम नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई, एवं नशा नहीं करने के संबंध में समझाइश देकर जागरूक किया गया।
*थाना पदम नगर * पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के ठक्कर बप्पा शासकीय हाई स्कूल मैं बच्चों को नशा न करने के संबंध में शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्रा को नशे से दुरी है जरुरी अभियान के तहत जागरूक किया गया।
*महिला थाना* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ” के तहत गुरु नानक स्कूल टपालचाल खण्डवा में नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*थाना अजाक* टीम द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत ग्राम जसवाड़ी में नशा न करने की समझाईश व शपथ दिलाई जाकर जागरूक किया गया।
*थाना यातायात* टीम द्वारा होली स्पिरिट कॉन्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन के उद्देश्य से ऑटो चालकों का सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 ऑटो चालक एवं विद्यालय स्टाफ को “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के संबंध में जानकारी देकर नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक किया गया।
*मुख्यालय अनुभाग*:-
*थाना छैगांव माखन* पुलिस टीम द्वारा नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत थाना छैगांव माखन क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों के आसपास 100 मीटर के दायरे से सिगरेट , गुटखा पाउच के टप एवं ठेले वालों को हटाया गया एवं गुटका पाउच खरीदने वालों को जागरूक किया गया।
*थाना पंधाना* टीम द्वारा कस्बा में नशा मुक्ति अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के तहत गोसाई मोहल्ला पंधाना में आम नागरिकों को नशा न करने की अपील की गई नशा न करने के संबंध में शपथ दिलाई गई।
*थाना पिपलोद* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के तहत प्राइवेट स्कूल कृष्णा एकेडमी सिंगोट में बालक बालिकाओं को नशे न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई बाद ग्राम गुड्डी में झुग्गी बस्ती कोरकु मोहल्ला में नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशा न करने के संबंध में जागरूक किया एवं शपथ दिलाई गई l
*थाना जावर* टीम द्वारा नशे से दुरी है जरुरी अभियान के तहत क़स्बा मे झुग्गी झोपडी इलाको मे जाकर नशा मुक्ति के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
*मुंदी अनुभागमे*
*थाना मंदी* टीम द्वारा चौकी बीड के ग्राम मोहद एवं मूंदी कस्बे की झुग्गी झोपड़ियां में जाकर नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीण चौपाल पर लोगों को शपथ दिला कर खुद को ओर परिवार के किसी भी सदस्य को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई जाकर जागरूक किया गया।
*थाना धनगांव* टीम द्वारा उमदेवी पब्लिक हॉयर सेकंडरी स्कूल बखरगांव,ओंकार वेली हॉयर सेकंडरी स्कूल अटूट खास, एम एच पब्लिक स्कूल सुलगांव मे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0अभियान केतहत शपथ दिलाई जाकर जागरूक किया गया।
*थाना मान्धाता* पुलिस टीम द्वारा नशा मुक्ति अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के तहत शक्तिपीठ ऋतंभरा देवी आश्रम स्कूल में आम बच्चों को नशा न करने की अपील की गई नशा न करने के संबंध में शपथ दिलाई जागरूक किया गया।
*हरसूद अनुभाग*:-
*थाना खालवा* टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम जामधड़ में नशा मुक्ति अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के तहत शिक्षकों, विद्यार्थियों से नशा न करने की अपील की गई एवं नशा न करने के संबंध में शपथ दिलाकर ग्राम जामधड़ के झोपड़पट्टी इलाकों में जाकर ग्रामीणों को नशा न करने के संबंध में समझाइस देकर जागरूक किया गया।
इस तरह से झुग्गी झोपडी मे निवासरत लोग एवं छात्र/छात्राओं को नशे की बुराइयों के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे से सम्बंधित शार्ट फ़िल्म दिखाई जाकर मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।










