ताज़ा ख़बरें

जेसीआई खंडवा आयोजित करेगा ओपन चेस चैंपियनशिप, सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका।

खास खबर

जेसीआई खंडवा आयोजित करेगा ओपन चेस चैंपियनशिप, सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका।

खंडवा। शहर में शतरंज प्रेमियों के लिए जेसीआई खंडवा 19 जुलाई (रविवार) को ‘जेसीआई खंडवा ओपन चेस चैंपियनशिप-2026’ का आयोजन करने जा रहा है। प्रतियोगिता में बच्चे, युवा और वयस्क सहित सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य शतरंज खेल को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।समाज सेवी सुनील जैन ने बताया की यह प्रतियोगिता किशोर कुमार सभागृह, सिविल लाइंस, खंडवा में आयोजित होगी। प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग सुबह 9 बजे से होगी। प्रतियोगिता 10 मिनट + 5 सेकंड प्रति चाल (10+5) के टाइम कंट्रोल के आधार पर खेली जाएगी।
आयोजन मध्यप्रदेश चेस एडहॉक कमेटी के संरक्षण एवं खंडवा जिला चेस एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ पहली बार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का भी स्वागत किया जाएगा।

जेसीआई खंडवा के अध्यक्ष जेसी मनन सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।सुनील जैन ने बताया की आयोजन के सचिव जेसी अनुज खंडेलवाल, कार्यक्रम संयोजक जेसी नागेश वालंजकर, कार्यक्रम समन्वयक जेसी यथार्थ भंसाली एवं जेसी कार्तिक शाह हैं, जबकि शुभम जैन विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं। प्रतियोगिता को सीएच ग्रुप का सहयोग प्राप्त है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!