ताज़ा ख़बरें

अंजनी पुत्र हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर चढ़ाया चोला,भंडारों में की प्रसादी ग्रहण।

खास खबर

अंजनी पुत्र हनुमान जन्मोत्सव
पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर चढ़ाया चोला,भंडारों में की प्रसादी ग्रहण।
नगर में हनुमान मंदिरों में धार्मिक उत्सव के साथ मनी हनुमान जयंती।

विधायक महापौर ने भी हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन कर प्रसादी की ग्रहण।

खंडवा। जय हनुमान ज्ञान गुण सागर.. मंगल को जन्मे मंगल ही करते… जय श्रीराम जय, जय बजरंगी जैसे जयकारे गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर चारों दिशाओं में गूंजे। सुबह से ही मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार, अभिषेक व पूजन कर महाआरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमानजी को चोला चढ़ाकर पूजन किया। शहर के प्रमुख मंदिरों सहित आसापास के अंचलों में भी हनुमान जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अंजनी पुत्र श्री राम भक्त हनुमान जी की जयंती महोत्सव पूरे जिले के साथ नगर के हनुमान मंदिरों में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं के साथ ही खंडवा महापौर अमृता अमर यादव एवं विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भी हनुमान मंदिर में पहुंचकर दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की। इंदौर रोड स्थित बडक़ेश्वर हनुमान, बजरंग चौक, घंटाघर स्थित रामभक्त, प्रसन्न देव, हनुमान मंदिरों पर अपूर्व उत्साह देखा गया। पड़ावा स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर को नई साज-सज्जा से आकर्षक रूप से सजाया गया था और सुबह से शाम तक भंडारा भी चलता रहा। सिहाड़ा रोड स्थित पड़ेला हनुमान मंदिर, खेड़ापति भीमकुंड,भवानी माता में तुलजेश्वर हनुमान, अखाड़े वाले हनुमान, दधीच पार्क हनुमान, बड़ाबम हनुमान, अंजनी सिनेमा हनुमान, शनि मंदिर स्थित कुण्डलेश्वर के सम्मुख पुराना हनुमान मंदिर, बजरंग चौक हनुमान मंदिर जूनी इंदौर लाईन स्थित हनुमान, रामगंज स्थित जूना राममंदिर के सम्मुख हनुमान, इंदौर रोड स्थित पदमनगर के हनुमान, चामुण्डा मंदिर के हनुमान, घंटाघर राम भक्त हनुमान मंदिर, निम्बेश्वर हनुमान, दादाजी धाम में दोनों समाधियों के मध्य स्थित नवीन गदा के साथ हनुमान खम्ब, फूल गली में पिपलेश्वर हनुमान, सराफा बाल हनुमान मंदिर, बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर, इंदिरा चौक पिपलेश्वर हनुमान के साथ ही शहर के सभी हनुमान मंदिरो में विशेष श्रृंगार पूजन अर्चन आरती में बड़ी संख्या में रामभक्त पहुंचे। कई मंदिरों में भंडारा आयोजित हुआ एवं प्रसादी का वितरण हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!