ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहन चालकों के विरुद्ध एम. व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही जिले मे 28 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 01 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 31.03.2026 को कुल 06 गिरफ़्तारी वारंट, 06 स्थाई वारंट, 28 जमानती वारंट एवं 60 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 31.03.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना जावर के आरोपी रूपेश पिता लख्मे सिह रावत उम्र 28 साल निवासी ग्राम भावसिगपुरा थाना जावर के कब्जे से 12 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000 रूपये की जप्त की गई| थाना मूंदी की आरोपीया उमाबाई पति किशन जाति भिलाला उम्र 60 साल निवासी चिचलीखुर्द के कब्जे से देशी प्लेन शराब के26 क्वार्टर कीमती 2340/- रूपये की जप्त की गई। आरोपीया रामप्रसाद पिता बनसिंह जाति भीलाला उम्र 43 साल नि. चांदपुरा के कब्जे सेकच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब 10 ली. कीमती 800/- रूपये जप्त की गई। आरोपी हरकचंद पिता पिता धनिया करझरे जाति भील उम्र 55 साल निवासी जामन्या के कब्जे से कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1440 रुपये के जप्त किये गये/- रुपये की जप्त की गई। थाना धनगाँव के आरोपी विष्णु पिता मुकेश राठौर उम्र 26 साल निवासी टमी कला थाना छैगांवमाखन जिला खरगोन के कब्जे से 45 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 3600/-रुपये की जप्त कि गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 31.03.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 27 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 10200/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 31.03.2026 को 28 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 13 प्रकरणों में 15 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 04 प्रकरणों में 04 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत 07 प्रकरणों में 07 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 17 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!