
*खंडवा के थाना कोतवाली क्षेत्र में अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 35 वर्षीय व्यक्ति आत्महतया के प्रयास में हाथ काट कर हुआ घायल, डायल-112
जवानों ने पहुँचाया अस्पताल।*
खंडवा के थाना कोतवाली क्षेत्र में निर्मल धाम में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने हाथ काट लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 30/03/2026 को देर रात्रि 11:49 बजे प्राप्त हुई ।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल- 112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक पंकज एवं पायलेट इंतियाज अली ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उद्देश्य से 35 वर्षीय व्यक्ति ने हाथ काट कर खुद को घायल कर लिया था।
डायल 112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में घायल व्यक्ति को एफआरव्ही से लेकर जिला चिकित्सालय खंडवा में भर्ती करवाया | डायल 112 की तत्परता से अवसादग्रस्त 35 वर्षीय व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।









