दो थानों की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी।
मौदहा हमीरपुर। दो थानों की मांग को लेकर लंबे समय से चल रही अधिवक्ताओं की एक दिवसीय हड़ताल में आज तमाम अधिवक्ता शामिल हुए व न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए अधिवक्ता संघ जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मामला सिविल कोर्ट जूनियर डिविजन मौदहा का है।
अधिवक्ता जयहिंद , सुधाकर शर्मा, आदित्य त्रिपाठी, विवेक दीक्षित, जयप्रकाश शुक्ला , वहीद खान, अवनीश कुमार, निहाल खान, संदीप प्रजापति, नन्हे यादव व जावेद अहमद सहित उपस्थित तमाम अधिवक्ताओं ने बताया कि पिछले लगभग 5 वर्षों से बिवार व मुस्करा थानों से संबंधित वादों को न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन मौदहा में शामिल करने की मांग बार एसोसिएशन मौदहा द्वारा की जा रही है, ताकि वादकारियों को लगभग 50 किमी लंबी दूरी तय कर हमीरपुर न जाना पड़े। बिवार व मुस्करा से मौदहा की दूरी 20 से 30 किमी है जबकि हमीरपुर की दूरी लगभग 50 किमी है। वाद क्षेत्र करीब होने से वादकारियों को समय और खर्च दोनों में राहत मिलेगी। जनहित की अपनी इसी मांग को लेकर समस्त अधिवक्ता प्रत्येक मंगलवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहते है।जो मांग पूरी न होने तक अनवरत जारी रहेगा।











