ताज़ा ख़बरें

संत सिंगाजी महाराज जी की जीवन गाथा सुनाते हुए संत सिंगाजी महाराज जी का गुणगान किया गया।

खास खबर

खण्डवा// ग्राम भंडारिया में चल रही संगीतमय संत सिंगाजी महाराज जी की परचरी कथा महापुराण में परम् पूज्य गुरुदेव श्री धन्नालाल जी बाबा गुर्जर (ग्राम टिगरियाव) की मधुर वाणी से कथा के तीसरे दिन परम् पूज्य संत सिंगाजी महाराज जी की जीवन गाथा सुनाते हुए संत सिंगाजी महाराज जी का गुणगान किया गया। संगीतमय टोली द्वारा माता गणगौर के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, भजनों पर ग्राम की मातृ शक्ति महिला झूम उठी, कथा स्थल पर शाम को गणगौर नृत्य ग्राम की महिला मंडल द्वारा किया जाता है, दि,29 मार्च से चल रही संत सिंगाजी महाराज की परचरी कथा 2 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं महा प्रसादी के साथ समापन होगा। श्री संत सिंगाजी परचरी कथा का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रहेगा। यह जानकारी गायत्री परिजन श्री देवा भावसार ने दी उन्होंने बताया कि कथा आयोजक श्री गजानन महाराज जी श्री पीतांबरा देवी शक्ति पीठ एवं समस्त कार्यकर्ता है इस शुभ अवसर पर समस्त भक्त गण ग्राम भंडारिया, ओर महिला मंडल द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति शाम को कथा स्थल पर की जाती है। परम् पूज्य गुरुदेव ने कहा कि 2 अप्रैल गुरुवार को शाम 4 बजे से हरदा वालों द्वारा सुंदर गणगौर भजन संध्या की जाएगी, बड़ी संख्या में मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा संत श्री सिंगाजी महाराज जी की परचरी कथा पुराण का श्रवण किया जा रहा है।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!