
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है।
शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गईं, हालांकि किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है।
बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।











