ताज़ा ख़बरें

*थाना नर्मदानगर के ग्राम पामाखेडी में घटित डकैती की घटना में फरार 03 आरोपी पुलिस गिरफ्त में*

खास खबर

*थाना नर्मदानगर के ग्राम पामाखेडी में घटित डकैती की घटना में फरार 03 आरोपी पुलिस गिरफ्त में*

दिनांक 12/03/2026 को फरियादी ललित पिता वासुदेव सोलंकी, उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पामाखेडी थाना नर्मदानगर जिला खंडवा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12/03/2026 को प्रातः लगभग 06:30 बजे काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन से लगभग 08 अज्ञात बदमाश उसके घर आए, जिनमें से 04 बदमाशों के मुंह बंधे हुए थे तथा 02 बदमाश खाकी वर्दी पहने हुए थे। बदमाशों द्वारा फरियादी के घर पर मौजूद उसके तीन नौकर बसंत, उमेन सिंह एवं तोताराम के साथ मारपीट कर उनके हाथ-पैर टेप एवं रस्सी से बांधकर उन्हें पीछे के कमरे में बंद कर दिया गया तथा घर की अलमारी व लॉकर को तोड़कर उसमें रखे लगभग ₹1,60,000 नगद एवं एक 12 बोर की बंदूक लेकर फरार हो गए। ततसमय दर्ज अपराध में जिला धार व खण्डवा की संयुक्त टीमों द्वारा कार्य करते हुए 09 आरोपी अब्दुल गफ्फार खान उर्फ राजा, डॉ. शहजाद खान, नरसिह बघेल, अब्दुल निसार, राजेंद्र गुर्जर, नीलेश उर्फ़ बिल्ला गुर्जर, आकाश कण्डारे, विवेक उर्फ़ अमन सोनी, सुरेंद्र सिंह सेंधव को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में धार पुलिस के सहयोग से शेष आरोपियों में से 03 आरोपी संजय शर्मा, रंजीत, तन्मय की गिरफ्तारी की जाकर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपीगण से प्रकरण के संबंध में पूछताछ जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!