ताज़ा ख़बरें

हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

खास खबर

हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

खंडवा। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा में प्राचार्य डॉ. विनय जैन के मार्गदर्शन में आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी प्रो. अंशुल चौहान के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में देश के वीर शहीदों एवं विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा विभाजन विभीषिका से संबंधित विषयों पर मौन सभा एवं वाचन का आयोजन किया गया।

इसके पश्चात, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों एवं विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा मानव सेवा की भावना को साकार करने के उद्देश्य से रक्तदान को एक माध्यम के रूप में अपनाते हुए, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर आरती दुबे के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जय महाराणा रक्तदान समूह भारत, खंडवा के संस्थापक अध्यक्ष श्री शैलू मंडलोई ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए इसके महत्व एवं मानव जीवन में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है।

इसी क्रम में आनंद संस्था के प्रभारी श्री गणेश जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में सकारात्मकता एवं आनंद बनाए रखने के लिए आत्मचिंतन तथा कुछ समय मौन रहने के महत्व पर प्रकाश डाला।

शिविर में जय महाराणा रक्तदान समूह भारत, खंडवा टीम एवं जिला अस्पताल ब्लड बैंक टीम, खंडवा का सहयोग प्राप्त हुआ। प्राध्यापक प्रो. आरती दुबे, सुरेंद्र सिंह जमरा, महाविद्यालय कर्मचारी सौरभ राजपूत एवं छात्राओं में महक शेख़, अनुजा सोनी, मो. सूफियान, रिया आसवानी, अंगूरी तँवर, आयुषी राजपूत, शिवानी शिंदे, मोना सोलंकी, पदमा ओसवाल, रुखमणी कनाडे, पलक सोलंकी, सृष्टि अड़ाव , दिवींदिया गठिया एवं पायल द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। कुल 17 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को भविष्य में भी रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था एवं सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति एवं रेड रिबन क्लब का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!