उत्तर प्रदेशहमीरपुर

उपजिलाधिकारी व पेशकार के स्थानांतरण की मांग पूरी न होने तक रहेंगे न्यायिक कार्यों से विरत शिवलाल पाल

उपजिलाधिकारी और पेशकार के खिलाफ अधिवक्ताओं का मोर्चा, न्यायिक कार्य ठप

उपजिलाधिकारी व पेशकार के स्थानांतरण की मांग पूरी न होने तक रहेंगे न्यायिक कार्यों से विरत

शिवलाल पाल

मौदहा हमीरपुर । पेशकार के अभद्र व्यवहार से आहत जब एक अधिवक्ता उप जिलाधिकारी से उनके कार्यालय में मिले और पेशकार की बेजा कार्यशैली से अवगत कराकर पेशकार को हिदायत देने की मांग की तो उपजिला अधिकारी पेशकार का पक्ष लेते हुए अधिवक्ता से ही नाराज़ होकर स्वयं अमर्यादित भाषा शैली का प्रयोग करने लगे , जिसकी जानकारी होते ही तहसील प्रांगण में मौजूद बार एसोसिएशन मौदहा के पदाधिकारियों सहित तमाम अधिवक्ता उप जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे व अभद्र व्यवहार का विरोध जताकर बातचीत करनी चाही किंतु उपजिलाधिकारी के आक्रामक कड़े तेवरों ने तमाम अधिवक्ताओं को उल्टे पांव वापस होने के लिए विवश कर दिया , जिससे आहत बार एसोसिएशन मौदहा ने आपात बैठक कर निर्णय लिया कि जब तक उपजिलाधिकारी व उनके पेशकार के स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। मामला कोतवाली मौदहा अंतर्गत तहसील प्रांगण मौदहा का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीनियर अधिवक्ता बरदानी प्रसाद उपजिला अधिकारी कार्यालय किसी काम से गए थे जहां उप जिलाधिकारी के पेशकार पीयूष सक्सेना ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई। जिसकी जानकारी उन्होंने उप जिलाधिकारी करणवीर सिंह को देते हुए पेशकार को हिदायत देने की मांग की थी किंतु उप जिलाधिकारी करणवीर सिंह द्वारा पेशकार पीयूष सक्सेना का पक्ष लेते हुए अधिवक्ता बरदानी प्रसाद से नाराज होकर स्वयं भी उनके संग अभद्र व्यवहार पर उतर आए। ये जानकारी जैसे ही तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं को हुई तो बार एसोसिएशन मौदहा के पदाधिकारियों सहित तमाम अधिवक्तागण उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे व अभद्र व्यवहार का विरोध जताते हुए बातचीत करनी चाहिए किंतु उप जिलाधिकारी के आक्रामक तेवरों ने तमाम अधिवक्ताओं को उल्टे पांव वापस होने के लिए विवश कर दिया फल स्वरुप बार एसोसिएशन मौदहा की आपात बैठक मे अध्यक्ष शिवलाल पाल द्वारा तमाम चर्चाओं के बाद यह निर्णय लिया गया कि उप जिलाधिकारी और पेशकार के स्थानांतरण से पहले न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे और दो दिनों बाद पुनः बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान महामंत्री विवेक कुमार व पूर्व अध्यक्ष ब्रजकिशोर त्रिवेदी सहित तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!