ताज़ा ख़बरें

हर घर तिरंगा अभियान” के तहत स्वास्थ्य विभाग की भव्य तिरंगा रैली सम्पन्न

खास खबर

“हर घर तिरंगा अभियान” के तहत स्वास्थ्य विभाग की भव्य तिरंगा रैली सम्पन्न

खण्डवा//प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भव्य तिरंगा रैली आयोजित की गई। यह तिरंगा रैली जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गाें से होते हुए पुनः अस्पताल परिसर में संपन्न हुई। इस रैली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ओ. पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डाॅ. अनिरुद्ध कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रश्मि कौशल, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अनिल तंतवार, अस्पताल अधीक्षक रंजीत बड़ोले, सहायक अधीक्षक डाॅ सुनील बाजोलिया सहित चिकित्सक, नर्सिंग आफिसर, पेरामेडिकल स्टाॅफ एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!