
*स्वतंत्रता दिवस पर न्यूज़पेपर पर चित्रकारी, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा*
खण्डवा//
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक मोतीलाल नेहरू विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए अनूठी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाओं को रंगों में अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों को सामान्य ड्राइंग शीट के स्थान पर न्यूज़पेपर पर चित्रकारी करने का अवसर दिया गया। विद्यालय की नवाचारी शिक्षिका हर्षा शर्मा की इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
विद्यालय की प्राचार्य मनीषा कास्बी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और देश के प्रति समझ विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना की।
सांस्कृतिक प्रभारी मार्गदर्शी शिक्षिका श्रीमती उमा भाटे ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं श्रीमती फहमीदा ने प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। माध्यमिक प्रभारी चंद्रकला चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान
प्रथम — तुषार जितेंद्र
द्वितीय — मोइन एजाज
तृतीय — जसारत
विद्यालय परिवार ने विजेता विद्यार्थियों सहित प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।













