
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड्गे जी के अपमान के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा पर लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप
खंडवा/
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे द्वारा उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंच पर हवन कर कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में शुक्रवार को खंडवा में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कांग्रेसजनों ने 14 अगस्त शुक्रवार को गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि खड्गे जी के भाषण के बाद मंच का हवन कर शुद्धिकरण किया जाना न केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान है, बल्कि देश के संपूर्ण दलित समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश की आजादी के साथ-साथ अस्पृश्यता और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ भी संघर्ष किया था। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिया है।
उत्तमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि इस घटना से भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह स्वीकार नहीं है कि दलित समाज का व्यक्ति देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।श्री सिंह ने कहा कि सामाजिक समानता और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान उत्तम पाल सिंह पुरनी, प्रतिभा रघुवंशी डॉ मुनीश मिश्रा, रियाज शांतनु दीक्षित, विकास व्यास, देवेन्द्र जैन , कड़वा पटेल,अर्श पाठक ,मु्ल्लु राठौर,यशवंत सिलावट, पवन पाटीदार ,चंदन राजपूत, हुकुम मेलुंदे, विशाल जैन, इमरान गोरी, राजकुमार कैनवास, रूपाली बारे, अय्यूब लाला, हेमलता पालीवाल, रुपा कास्डे, दशरथ सिरसोटे ,कडवा पटेल ,बाबा भाई, चैनसिंह वर्मा, राशीद बाठिया, इमरान पटेल, भुवनेश्वर जोशी, आशीष कपिल ,नासिर खान ,वामन राव जाधव, प्रेमांशु जैन, राम वर्मा, मीना वर्मा ,मोंटी सिंह पवार ,वीरेन गौतम, धर्मेंद्र राठौर ,सचिन बारे, योगेश जांगिड़, सफीक सिद्दीकी, मनोज मंडलोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।













