ताज़ा ख़बरें

पाडल्या की कन्या शाला पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, छात्राओं से किया आत्मीय संवाद।

खास खबर

पाडल्या की कन्या शाला पहुंचे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, छात्राओं से किया आत्मीय संवाद।

खंडवा। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाडल्या में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल क्षेत्र की विधायक छाया मोरे ने शासकीय प्राथमिक कन्या शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सांसद पाटिल ने नन्हीं-मुन्हीं छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल किए। छात्राओं के उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर उन्होंने उनकी सराहना की तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
सांसद पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए बेटियों को बेहतर और सुरक्षित शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर संसद पाटिल एवं विधायक छाया मोरे ने कहा कि ग्रामीण अंचलों की बेटियां आज शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। छात्राओं का आत्मविश्वास और उनकी प्रतिभा देखकर यह स्पष्ट है कि आने वाला भारत बेटियों की क्षमता और सहभागिता से और मजबूत बनेगा।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों और स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई। इस अवसर पर सांसद,विधायक के साथ ही प्रभारी कलेक्टर नागार्जुन गौड़ा शिक्षा विभाग के श्री सोलंकी एवं स्कूली छात्राओं के साथ स्कूल स्टाफ उपस्थित था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!