ताज़ा ख़बरें

द्वारकाधीश हवेली मंदिर रामगंज में मयूर कुटी के स्वरूप में सजाया

खास खबर

खण्डवा//श्रावण मास के हिंडोला उत्सव में आज श्री द्वारकाधीश हवेली मंदिर रामगंज में मयूर कुटी के स्वरूप में सजाया गया।अनेक मयूरों के मध्य विराजित होकर ठाकोरजी वैष्णवों को दर्शन दे रहे थे।यह जानकारी देते हुए मंदिर समिती के घनश्याम शाह ने बताया कि श्रीकृष्ण को मयूर अत्यंत प्रिय थे उसी भावना के अनुरूप आज झांकी बनाई गई थी।भक्त जन कीर्तन गान करते हुए प्रफुल्लित होते हुए प्रसाद ग्रहण कर अपने घर जा रहे थे।कल याने पंद्रह अगस्त पर राष्ट्प्रेम की भावना के अनुरूप सजावट की जावेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!