ताज़ा ख़बरें

रुस्तमपुर स्कूल से निकली भव्य तिरंगा रैली

खास खबर

रुस्तमपुर स्कूल से निकली भव्य तिरंगा रैली

खण्डवा//हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में इन दिनों ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में तिरंगा रेलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुस्तमपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और अनुशासन के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस रैली का नेतृत्व शाला के प्राचार्य श्री राधेश्याम जोशी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्रद्धा गुप्ता द्वारा किया गया। रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने अनुशासित एवं गरिमामय सहभागिता की निभाई।
इस अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती कविता भरतकार, ग्राम सचिव श्री रुपेश पटेल, जनपद सदस्य श्री शिवलाल महाजन और श्री योगेश राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!