ताज़ा ख़बरें

जनता माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने दी देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां

खास खबर

जनता माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने दी देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां

खंडवा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनता माध्यमिक विद्यालय, खंडवा में प्राइमरी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का मन मोह लिया।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर लोक शिक्षण समिति के सचिव देवेंद्र कुमार जैन, समिति सदस्य अम्बर शर्मा, श्रीमती अंशु सचिन जैन एवं विद्यालय के प्राचार्य संतोष सिंह तोमर उपस्थित रहे। सुनील जैन ने बताया कि
समिति सचिव देवेंद्र कुमार जैन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशप्रेम, संस्कार और आत्मविश्वास की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में श्रीमती अंशु जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठिका श्रीमती स्वाति जोशी ने अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!