ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती

संवाददाता डिंडोरी रमीज खान
​डिंडोरी। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आज डिंडोरी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
​नगर के प्रमुख मार्गों से भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। “जियो और जीने दो” के नारों के साथ निकली इस प्रभातफेरी में श्रद्धालु श्वेत वस्त्र धारण कर भक्ति भाव से झूमते नजर आए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। समाज के वक्ताओं ने भगवान महावीर के अहिंसा और अपरिग्रह के संदेशों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!