
गगहा (गोरखपुर)।
विकास खंड गगहा के मिश्रौली में स्थित क्वांटम पब्लिक स्कूल में 2026 में वार्षिक परीक्षाफल हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद सिंह ने बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि अधिकांश विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि इस सत्र में 700 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें कक्षा 1 से 9 तक का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। साथ ही 80% से अधिक छात्रों ने अपने विषयों में 90% से ज्यादा अंक हासिल किए।
सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली छात्र जूनियर ग्रुप में कक्षा 4 की अनुश्री त्रिपाठी सु0 पुत्री भास्कर मणि त्रिपाठी 96% अंक जोकी पुरे स्कूल मे सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रमुख छात्र-छात्राएं:
कक्षा 9: अभिशेक मद्धेशिया- 86%,अनन्य पांडे- 71%
कक्षा 7: सृष्टि तिवारी-93%,अंशिका यादव-87 %
कक्षा 6: शिभी यादव-91%
कक्षा 5:अलीशा परवीन-95%, वंशिका निषाद- 94%
कक्षा 4: अनुश्री त्रिपाठी-96%, अदित्य त्रिपाठी- 87%
कक्षा 3ः ऋषभ यादव-92%
कार्यक्रम में बच्चों को प्रेरित करने के लिए मोटिवेशनल स्पीच भी दी गई। इस दौरान साक्षी फोगाट, ओम प्रकाश यादव,हरकेश तिवारी, सुनील यादव,सौरभ दुबे, हरिंदर यादव, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










