ताज़ा ख़बरें

जन्मकल्याणक पर भगवान महावीर की निकलेगी अनुशासित विशाल रथ यात्रा।

खास खबर

जन्मकल्याणक पर भगवान महावीर की निकलेगी अनुशासित विशाल रथ यात्रा।

महावीर जयंती पर्व पर सभी मंडलों के साथ जैन सोशल ग्रुप भी रहेगा विशेष सहयोगी।

खंडवा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के तहत शहर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सकल जैन समाज द्वारा 30 मार्च सोमवार को भगवान महावीर की विशाल रथ शोभायात्रा निकलेगी, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि जुलूस निर्धारित क्रम और अनुशासन के साथ निकलेगा, जिसमें विभिन्न जैन सामाजिक व धार्मिक समूहों की सहभागिता रहेगी।
जुलूस में सबसे आगे ध्वज व घोड़े रहेंगे, जिनके पीछे त्रिशला व नवकार पाठशाला के बच्चे, विभिन्न बाल व युवा समूह, बैंड दल, जैन समाज के सदस्य और विभिन्न पंचकल्याणक महोत्सव के इंद्र परिवार शामिल होंगे। इसके बाद भगवान महावीर स्वामी का रथ चलेगा, जिसके पीछे ट्रस्टीगण, सामाजिक संगठन और महिला मंडल शामिल होंगे।
समाज के प्रचार मंत्री सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी जैन ने बताया कि जुलूस के दौरान तय स्थानों पर रुककर भजनो के माध्यम गरबा प्रस्तुतियां होंगी। रथ खींचने की जिम्मेदारी मार्ग के अनुसार अलग-अलग मंडलों को सौंपी गई है। पूरे आयोजन में अनुशासन, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड भी तय किया गया है, जिसमें पुरुषों के लिए सफेद व महिलाओं के लिए पीले या केसरिया वस्त्र निर्धारित है। सभी से बैनर के साथ शामिल होने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। सुनीलजैन ने ने बताया कि महावीर जयंती पर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रथयात्रा व सामूहिक वात्सल्य भोज समाज जनों के सहयोग से जैन सोशल ग्रुप के द्वारा संचालित होगा
30 मार्च भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर जैन सोशल ग्रुप खंडवा द्वारा सोमवार को विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सोमवार को प्रातः 8:00 बजे श्री जी की भव्य रथयात्रा श्री पार्श्वनाथ पोरवाड़ दिगंबर जैन मंदिर, सराफा बाजार से प्रारंभ होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शहर में भ्रमण करेगी। रथयात्रा के दौरान घासपुरा स्थित नमिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर पर ठंडाई वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा सुबह 11 बजे से अग्रवाल धर्मशाला में सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में जैन समाज के विभिन्न पदाधिकारी, सदस्य व श्रद्धालु शामिल होंगे।
जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष विकास लीना बडजात्या, सचिव संकल्प प्रज्ञा जैन, कोषाध्यक्ष अंकित प्रियंका जैन ने समाजजनों से भगवान महावीर की रथ यात्रा एवं अन्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा सहयोग प्रदान करने अनुरोध कीया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!