
*श्रीराम मंदिर में उत्साह से मनाया राम जन्मोत्सव*

*माहेश्वरी समाज ने श्रीराम मंदिर में मनाया राम जन्मोत्सव*
खण्डवा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माहेश्वरी समाज खण्डवा द्वारा संचालित श्री राम मंदिर बड़ाबम पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।जानकारी देते हुए माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष नारायण बाहेती व समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि श्री राम मंदिर में पण्डित राजू दाधिच व पण्डित सुमित दाधिच के द्वारा प्रातः5 बजे विधि विधान के साथ अभिषेक पूजन किया गया। भगवान का विशेष श्रंगार किया गया।श्रीराम जन्म आरती से पूर्व भजनों की प्रस्तुति दी गई। दोपहर 12 बजे श्रीराम जी का हर्षोल्लास से जन्मोत्सव मनाया गया। मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम जी की महाआरती में माहेश्वरी समाज व श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर लाभ प्राप्त किया। इस आयोजन में नारायण बाहेती, सुनील जैन,विजय राठी,सन्तोष राठी,मुकेश झंवर,उमेश बाहेती, अनिल बाहेती, मनीष काबरा, दिनेश गिलडा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर जन्मोत्सव का लाभ लिया। प्रसाद वितरण के साथ उत्सव को विराम दिया गया।










