
*रामनवमी पर मंदिरों में बनाई गई स्वच्छता एवं 3आर जागरूकता रंगोली*
मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता हेतु आज रामनवमी के उपलक्ष्य में शहर के प्रमुख मंदिरों पर स्वच्छता जागरूकता एवं 3आर (रिड्यूस, रीयूज, रिसायकल) विषयक रंगोलियों का निर्माण किया गया।
खण्डवा//
दिनांक 27 मार्च 2026 को भवानी माता मंदिर, रामेश्वर मंदिर, बड़ा बम राम मंदिर एवं घंटाघर चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता संदेश देने वाली आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। इन रंगोलियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरे के पृथक्करण एवं 3आर के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
मंदिरों में दर्शन हेतु पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा रंगोलियों को देखकर इस प्रयास की सराहना की गई। विशेष रूप से बड़ा बम राम मंदिर से निकलने वाली राम यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं ने रंगोली के साथ फोटो खिंचवाकर स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया।
नगर निगम द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के अंतर्गत शहर में विभिन्न माध्यमों से निरंतर जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति सहभागिता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।





