जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण मे 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे 31 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 27 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 26.03.2026 को कुल 09 गिरफ़्तारी वारंट, 41 जमानती वारंट एवं 72 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 26.03.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पंधाना के आरोपी संजु पिता लालु जाति भील उम्र 32 साल निवासी टेमीखुर्द के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/- रूपये की जप्त की गई| थाना जावर के आरोपी शरद पिता छोगालाल पाटीदार उम्र 50 साल निवासी सतवाडा के कब्जे से 17 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के ( 180 एमएल का प्रत्येक क्वार्टर ) कीमती 1700/-रूपये जप्त की गई| थाना किल्लौद की आरोपी विरेन्द्र सिंह पिता आधार सिंह राजपूत उम्र 42 साल नि. ग्राम गडबडी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500/-रुपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 26.03.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 19 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 10,000/-रुपये वसूल किए गए है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 26.03.2026 को 31 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 18 प्रकरणों मे 20 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 10 प्रकरणों में 11 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 12 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,502 2 minutes read






