ताज़ा ख़बरें

संकल्प से समाधान” अभियान के तहत छैगांवमाखन में शिविर सम्पन्न

खास खबर

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत छैगांवमाखन में शिविर सम्पन्न

खण्डवा//“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन विकासखंड स्तरीय शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को छैगांवमाखन में विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्री महेन्द्रसिंह सावनेर ने की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपालसिंह तोमर भी मौजूद थे।

7959 ग्रामीणों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिया गया

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज डाले ने बताया कि छैगांवमाखन ब्लॉक में अभियान के दौरान कुल 9591 आवेदन प्राप्त हुये थे, जिसमें से विभिन्न विभागों द्वारा 7959 ग्रामीणों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा कुल 1592 आवेदनों को अपात्रता एवं अन्य कारणों से अस्वीकृत किया गया है। छैगांवमाखन के शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजना अंतर्गत विद्या प्रारंभ योजना के 22 प्रमाण पत्र, लाड़ली लक्ष्मी योजना के 10 स्वीकृति पत्र एवं मातृत्व वंदना योजना के 6 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत 1 हितग्राही को मदद दी गई, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा पशुपालन विभाग द्वारा 1 पशुपालक को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पेंशन योजनांतर्गत 10 हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!