
*सदभावना मंच द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस*
खंडवा। सर्वधर्म समभाव एवं नगर में व्याप्त जन समस्याओं को हल करने, गरीबजन की मदद के पवित्र उद्देश्य एवं प्रतिभावानों को सम्मान देना आदि उद्देश्यों लेकर लगभग 21 वर्षों पूर्व समाजसेवी संस्था सदभावना मंच का गठन किया गया था। मंगलवार को सदस्यों की मौजूदगी में इंदौर रोड़ स्थित सदभावना हाल में मंच का स्थापना दिवस सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर मंच के संस्थापक प्रमोद जैन द्वारा संस्था का स्थापना दिवस सदभावना दिवस के रूप कार्यक्रम की शुरूआत श्री दादाजी धूनी वाला दरबार में दर्शन पूजन पश्चात आशाधाम में निराश्रितों को मिठाई फल वितरण कर हुई। मंच के आमने सामने कार्यक्रम में अनेक ख्याति प्राप्त आ चुके हैं। इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंदपाल तोमर, पं. विकास शर्मा, ओम पिल्ले, अनिलानंद गुरु जी, डॉ. जितेंद्र पटेल, डॉ.जगदीशचंद्र चौरे, देवेंद्र जैन, त्रिलोक चौधरी, अनूप शर्मा, केबी मनसारे, राजा शर्मा, सुरेश मालवीय, राधेश्याम शाक्य, अकबर ताज, गणेश भावसार, सुनील जैन, बीडी श्रॉफ, सुनील सोमानी, मनीष गुप्ता, नदीम रायल, निर्मल मंगवानी, योगेश गदले, सईद खान, शफीक सादिक, मुजंबिर मंसूरी, भवानी प्रसाद शर्मा, सुनील चौरे, दीपक चाकरे, नारायण फरकले, आशीष इंगले, सतीश मुदीराज, कैलाश शर्मा, अर्जुन बुंदेला, शैलू मंडलोई, योगेश गुजराती, अनीता धोत्रे, एनके दवे, नीलम नानक बजाज, किरन पटेल, मंगला चौरे, एमएम कुरैशी, अजय मंडलोई, महेश मूलचंदानी, कन्हैया मंडलोई, सुनील पटेल, अशोक परवानी, मुरली कोडवानी, रामनाथ श्राफ, कैंलाश पटेल, सुभाष मीणा, प्रकाश कनाडे सहित अनेक मंच सदस्य उपस्थित थे।










