ताज़ा ख़बरें

संकल्प से समाधान” अभियान के तहत खालवा में शिविर सम्पन्न

खास खबर

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत खालवा में शिविर सम्पन्न

खण्डवा//“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन विकासखंड स्तरीय शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को खालवा में विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। जनपद पंचायत खालवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रतिलाल कनासे ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 15271 आवेदन प्राप्त हुये थे, जिसमें से विभिन्न विभागों दवारा 11770 आवेदन आवेदकों की पात्रता के आधार पर स्वीकृत किये गये एवं 3494 आवेदनों को विभिन्न कारणों से अस्वीकृत किया गया।
खालवा के शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 13 बालिकाओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को तथा कृषि विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए, उद्यानिकी विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को तथा सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 23 हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया है। शिविर में सांसद प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य श्री रामचंद्र भाटी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति प्रमिला सिलाले, खालवा के उपसरपंच श्री शुभम तिवारी, श्री राजेश कोचले, तहसीलदार खालवा, नायब तहसीलदार खालवा श्री विनोद यादव के अलावा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग खालवा, श्री गौरेलाल वास्कले, वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी, श्री निलेश आर्य, पशुचिकित्सा अधिकारी एवं अन्य विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!