
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कावेरी नदी तट पर श्रमदान कार्यक्रम सम्पन्न
—
खण्डवा//
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में आयोजित #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के अंतर्गत जिले के पुनासा विकासखंड के ग्राम अटूटखास में मंगलवार को कावेरी नदी के तट “जल चौपाल” आयोजित की गई। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अटूटखास के ग्रामीणों ने कावेरी नदी के घाटों की सफाई के लिए श्रमदान किया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक मोहन जाट ने ग्रामीणों से कहा कि जल स्रोतों का पुनर्जीवन और संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने आपसी चर्चा कर जल स्रोतों की साफ-सफाई और सोख्ता गड्ढों के निर्माण के सम्बंध में सहमति व्यक्त की, ताकि वर्षा का जल व्यर्थ न बहे, बल्कि वर्षा का जल भूजल स्तर वृद्धि में सहायक सिद्ध हो। कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक मोहन जाट ने उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई।










