Seoni newsछपारामध्यप्रदेशसिवनी

पोर्टल सर्वर ठप, छात्र-छात्राएं परेशान — फीस जमा न होने पर लग सकता है अतिरिक्त शुल्क

छपारा (सिवनी) – नगर के शासकीय स्नातक महाविद्यालय में इन दिनों ऑनलाइन पोर्टल सर्वर डाउन होने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण छात्रों की चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, इस महाविद्यालय सहित चार जिलों — छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी और बालाघाट के करीब 90 शासकीय और अशासकीय कॉलेज इस पोर्टल से जुड़े हुए हैं। इसी पोर्टल के माध्यम से प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के साथ सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के फॉर्म भरे जाते हैं।
बताया जा रहा है कि पहले यह कार्य एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जाता था, लेकिन वर्तमान सत्र में इसका संचालन एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। इसके बाद से ही तकनीकी दिक्कतें बढ़ गई हैं।

छात्र-छात्राओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज पहुंचे, लेकिन पोर्टल चालू न होने के कारण वे फॉर्म और फीस जमा नहीं कर पाए। ऐसे में अब उन्हें लेट फीस (अतिरिक्त शुल्क) देने की आशंका सता रही है।

कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि समस्या को लेकर संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है।

छात्रों की मांग
छात्र-छात्राओं ने मांग की है कि पोर्टल समस्या को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाई जाए, ताकि किसी को अतिरिक्त शुल्क न देना पड़े।
फिलहाल छात्र घंटों लाइन में खड़े होकर पोर्टल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!