राजस्थान

चौमहला में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग l

चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति झालावाड़ जिला अध्यक्ष अंशुल पटेल के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी गंगाधर को ज्ञापन सौंप चौमहला श्रेत्र में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग की।

अंशुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिले में मात्र एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज झालावाड़ में स्थित है जबकि चौमहला से झालावाड़ की दूरी लगभग 120 किलोमीटर की है जिससे विद्यार्थियों को आने जाने में काफी समय ओर आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है जिससे बच्चों की पढ़ाई में काफी बाधा उत्पन्न होती है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मेघावी छात्र छात्राएं उचित संसाधनों तथा पास में सरकारी कॉलेज न होने के कारण बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!