Seoni newsमध्यप्रदेशलखनादौनसिवनी

मड़ई टोल नाके पर टोलकर्मी से मारपीट, लाठी-डंडों और तलवार के साथ पहुंचे हमलावर

सिवनी जिले के मड़ई टोलगेट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब टोल टैक्स को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोल प्लाजा पर एक वाहन चालक और टोल कर्मचारी के बीच रुपये देने को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो कुछ ही देर में बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कुछ लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने टोल कर्मचारी मुनीश बघेल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों के हाथों में तलवार भी देखी गई, जिसे वे लहराते हुए नजर आए। अचानक हुई इस घटना से टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य कर्मचारी और वाहन चालक दहशत में आ गए।

हमले में घायल मुनेश बघेल को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए कामकाज भी प्रभावित रहा।

पूरी वारदात टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!