
चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमहला में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस की शुरुआत मां शारदा की आराधना कर की गई । शिविर में छात्राओं को वृक्षारोपण,स्वच्छता अभियान तथा गर्मी में पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था के बारे में बताया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण ,जैव विविधता रक्षा और पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है जो सामुदायिक सेवा और पारिस्थितिक संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में पधारे अतिथि श्री संदेश कुमार मीणा असिस्टेंट बैंक मैनेजर SBI चौमहला ने छात्राओं को बैंक के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उन्होंने बताया कि हमें हमेशा सरकारी एप का ही उपयोग करना चाहिए ।जिससे हम साइबर ठगी से बच सकते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा छात्राओं की शिक्षा के लिए चल रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इसी दौरान संदेश कुमार मीणा बैंक असिस्टेंट मैनेजर, प्रधानाचार्या श्रीमती नीलमणि शर्मा ,कार्यक्रम प्रभारी कविता मेहर ,स्टाफ सदस्य ललिता भाटी ,अंकित पोरवाल तथा अन्य सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के संरक्षण हेतु पेड़ों पर मिट्टी के परिंडे बांधे गए। जिसमें स्वयं सेवकों द्वारा पक्षियों के लिए दाना और पानी रखा गया ताकि पक्षी सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में पधारे अतिथि तथा सभी स्वयं सेवकों और स्टाफ के सभी सदस्यों को नाश्ता करवाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान से स्वयं सेवकों में प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना को जागृत किया गया तथा पारिस्थितिकी तंत्र में पक्षियों के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए अपने घर के बाहर पक्षियों के लिए दाना और पानी रखने के लिए प्रेरित किया गया।










