ताज़ा ख़बरें

प्रभारी मंत्री श्री लोधी के भोपाल निवास पर खंडवा जिला कोर समिति की आयोजित हुई बैठक।

खास खबर

प्रभारी मंत्री श्री लोधी के भोपाल निवास पर खंडवा जिला कोर समिति की आयोजित हुई बैठक।

प्रशिक्षण वर्ग एवं पार्टी आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न।

खंडवा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभीयान प्रशिक्षण वर्ग एवं पार्टी की अन्य गतिविधियों एवं होने वाले कार्यक्रमों के साथ जिले के प्रकोष्ठो एवं मोर्चो के संयोजक एवं जिला अध्यक्ष के चयन हेतु जिला कोर समिति की बैठक प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन एवं जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के भोपाल स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथ ही खंडवा जिले में भी पार्टी संगठन को सभी दृष्टि से और ज्यादा मजबूत बनाने के उद्देश्य को लेकर लगभग 17 प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सात मोर्चो– युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाना हें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आम समिति से कोर समिति द्वारा मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के संयोजक एवं जिला अध्यक्ष के तीन-तीन नाम का पेनल बनाया गया। प्रदेश संगठन द्वारा मोर्चा एवं प्रकोष्ठों में एक-एक नाम का चयन कर सूची घोषित की जाएगी। भोपाल में कोर समिति की बैठक का उपदेश यह भी रहा की सत्ता और संगठन में व्यवस्थित रूप से तालमेल बना रहे। सुनील जैन ने बताया कि भोपाल में आयोजित कोर समिति की बैठक में मंत्री श्री लोधी ने सभी कोर समिति सदस्यों का आत्मीय स्वागत अभिनंदन कर पर्यटन विभाग के कपड़े के झोले भी भेंट किये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला प्रभारी अंबाराम कराडा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, नारायण पटेल, छाया मोरै, पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, धार जिले के प्रभारी सुभाष कोठारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!