“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत पुनासा में 19 को और छनेरा में 20 मार्च को लगेगा शिविर
—
खण्डवा//“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के तृतीय चरण में विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित होंगे। इन विकासखंड स्तरीय शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों द्वारा निराकरण किया जाएगा। तृतीय चरण के लिए आयोजित शिविर प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे के बीच आयोजित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुनासा नगर और पुनासा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए जनपद पंचायत पुनासा कार्यालय के सभाकक्ष में 19 मार्च को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह नगर परिषद छनेरा और जनपद पंचायत हरसूद के नागरिकों की सुविधा के लिए 20 मार्च को जनपद पंचायत हरसूद के परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा। पंधाना विकासखंड की पंचायत और नगर पंचायत पंधाना के नागरिकों की सुविधा के लिए 23 मार्च को जनपद पंचायत पंधाना के परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा। खालवा विकासखंड के ग्रामीणजनों के लिए जनपद पंचायत खालवा के परिसर में 24 मार्च को शिविर आयोजित होगा। जनपद पंचायत छैगांवमाखन क्षेत्र की पंचायत के ग्रामीणजनों की सुविधा के लिए 25 मार्च को जनपद पंचायत परिसर छैगांवमाखन में शिविर आयोजित होगा। इसी तरह बलड़ी विकासखंड की पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं के लिए जनपद पंचायत बरेली के परिसर में 26 मार्च को शिविर आयोजित होगा।
2,521 1 minute read









