
चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे के संत रविदास धर्मशाला में कांशीराम जी की जयंती मनाई गई जिसमे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को शोषित एवम वंचित वर्ग के लिए हमेशा याद किया जाएगा।।
कृष्णा सिंह मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती को धूम धाम से मानने के संबंध में मीटिंग आयोजित की गई जिसमे जुलूस निकाल कर आम सभा संबोधित करने पर चर्चा हुई ।
कार्यक्रम के दौरान जिसमे कृष्णा सिंह मेहरा, विशाल अहिरवार, गौतम वर्मा, पिरु अहिरवार, अजय डागर, जोगेंद्र सूर्यवंशी, विशाल देवड़ा, दुर्गेश वर्मा,सोनू परमार, मनीष मेहर भेरु वर्मा उपस्थित रहे l










