
चौमहला/झालावाड़ आबिद मंसूरी (
चीनू)
चौमहला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राजकीय महाविद्यालय चौमहला इकाई की ओर से विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सामान्य समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय के कई शिक्षक डेपुटेशन पर अन्य स्थानों पर चले जाने के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई विषयों में नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षाओं की तैयारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
ABVP ने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की कमी तत्काल दूर करने, डेपुटेशन पर गए शिक्षकों के स्थान पर शीघ्र वैकल्पिक शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की।
इसके अलावा महाविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित करने, राजकीय महाविद्यालय चौमहला को स्नातक (UG) से स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर क्रमोन्नत करने तथा महाविद्यालय में बी.एससी. (B.Sc.) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की मांग भी रखी गई।
ABVP ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर निर्धारित समयावधि में सकारात्मक एवं आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।






