ताज़ा ख़बरें

कारीआम के जंगल में भीषण आग, वन्य जीवों की सुरक्षा पर मंडराया संकट

तेजी से फैली आग से जंगल का बड़ा हिस्सा प्रभावितप

घंटों तक जलता रहा जंगल

कारीआम के जंगल में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों और घने धुएं के कारण जंगल में रहने वाले वन्य जीवों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दोपहर के समय जंगल के एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के गांवों में भी चिंता का माहौल बन गया। कई स्थानों पर सूखी झाड़ियों और तेज हवा के कारण आग और तेजी से फैलती नजर आई।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!