अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ महोदया सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ का चार्ज ग्रहण किया गया

आज दिनाँक 14.03.2026 को नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ महोदया सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ का चार्ज ग्रहण किया गया । तत्पश्चात् पुलिस लाइन्स बदायूँ में नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के आगमन पर उन्हें सलामी गॉर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया । सर्वप्रथम पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली श्री अजय कुमार साहनी द्वारा नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ महोदया को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात् जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण द्वारा महोदया का स्वागत किया गया । इस दौरान नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया ने अधिकारीगण से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र कुमार द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व अन्य अधिकारी0गण/कर्म0गण उपस्थित रहे ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!