ताज़ा ख़बरें

*महिला सशक्तिकरण की दिशा में आज भारत अन्य देशों से बहोत आगे है – महापौर*

खास खबर

*महिला सशक्तिकरण की दिशा में आज भारत अन्य देशों से बहोत आगे है – महापौर*

खण्डवा// महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय शिवनेरी पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद खंडवा इकाई द्वारा आयोजित महिला अधिवक्ता सम्मान समारोह एवं वर्तमान परिवेश में महिला अधिवक्ताओं के समाज के प्रति जिम्मेदारी विषय पर संबोधित करते हुए शहर की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने यह उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि आइए आज हम सभी मिलकर इस अवसर पर परिवार,समाज और देश के नारी शक्ति के योगदान को नमन करें।
मातृशक्ति हमारे जीवन में शक्ति, स्नेह, और समर्पण का प्रतीक हैं। माँ, बहन, बेटी, और साथी के रूप में वे हमें प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम को राष्ट्र स्वमं सेविका की विभाग प्रमुख श्रीमती संध्या गन्धे, श्रीमती बीना शाह, अधिवक्ता सुजानसिंह राठौर,देवेंद्र सिंह यादव,अरुण दुबे, श्रीमती छाया शर्मा,पुष्पा गौर,नेहा राठोर, दीपक तिवारी आदि ने नारी सम्मान व वर्तमान भूमिका विषय पर विचार प्रकट किए।
इस अवसर उपस्थित सभी महिला अधिवक्ताओं को राष्ट्र सेविका समिति
की डॉ. संध्या गन्धे (विभाग कार्यवाहिका) श्रीमती उज्वला मुंदडा, (विभाग सहकार्यवाहिका) श्रीमती बीना शाह, (विभाग बौद्धिक प्रमुख)
श्रीमती सरिता महोदय,(जिला बौद्धिक प्रमुख) द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर अधिवक्ता परिषद के गिरीश तिवारी,मनोज फूलमाली,राममोहन रघुवंशी, अरुण पटेल सुंदर राजपूत,गुप्तेश्वर सोनी शशि मिश्रा सहित बार अध्यक्ष रविन्द्र पाथरिकर दीप्ति चौहान,किरण तंवर,सुनीता रेवारी, मंजू तंवर,रेखा गौर,दीपिका राजपाल पायल बर्वे,गुरुप्रीत राठौड, सुशीला राठौड, श्रध्दा भमोरे, सोम्या सरावगी,गोमती पटेल आँचल काजले, कु.हीरा तंवर,राशि गोयल सहित बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ता उपस्थित थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!