
बुजुर्ग महिला के साथ गलत कार्य करने वाले आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु
पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व मे एसआईटी का किया गया गठन
खंडवा, 07 मार्च 2026
दिनांक 06.03.2026 शाम को चौकी पुनासा मे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छोटी धावड़िया मे एक 85 वर्षीय महिला के साथ 02 दिन पूर्व बलात्कार की घटना हुई है| घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना प्राप्त होने पर तत्काल एसडीओपी मूँदी श्री मनोहर सिंह गवली एवं चौकी प्रभारी पुनासा व थाना प्रभारी नर्मदानगर मौके पर पहुचकर महिला का मेडिकल कराकर 04 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा अप. क्र.- 46/26 धारा- 70(1), 115(2), 332(b), 351(3)BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया|
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय पीड़ित महिला से मिलकर एवं घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये| पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की विवेचना हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के नेतृत्व मे एसआईटी का गठन किया गया है एवं आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु 03 अलग अलग टीमे गठित की गई है| पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है|
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा|











