ताज़ा ख़बरें

सेज यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया।

खास खबर

सेज यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करता है।
आनंद कुमार जैन

खण्डवा//सेज यूनिवर्सिटी के चांसरल संजीव अग्रवाल ,वाइस चांसलर प्रशांत जैन ,एडमिशन डायरेक्ट डॉक्टर प्रतीक जैन एवं सहायक एडमिशन डायरेक्ट श्री कृष्णा चौधरी के मार्गदर्शन में खंडवा के के लगभग 100 शिक्षकों को यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर महेश गौड़ ,डॉ विशाल आचवल , शिक्षाविद आनंद कुमार जैन एवं प्राचार्य राधेश्याम जोशी द्वारा सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए शिक्षक, शिक्षाविद एवं साहित्यकार आनंद कुमार जैन ने कहा विभिन्न विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अपनी पाठ्यचर्या का निर्धारण एवं क्रियान्वयन करना चाहिए। सेज यूनिवर्सिटी इस ओर अग्रसर है। यह सराहनीय बात है। शासकीय , आशासकीय एवं कोचिंग संस्थान के शिक्षकों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करता है। शिक्षकों को सदैव विद्यार्थियों के हितार्थ उपयोगी जानकारी संग्रह कर प्रसारित करना चाहिए। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राधेश्याम जोशी ने यूनिवर्सिटी कैंपस में शिक्षकों के भ्रमण की बात कही। प्रोफेसर महेश गॉड ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर सेज यूनिवर्सिटी खंडवा बुरहानपुर सिटी इंचार्ज भूपेंद्र पंचोरे, सुजस जैन, सहित विभिन्न शासकीय आशासकीय के एवं कोचिंग संस्थान के प्राचार्य शिक्षक सम्मिलित रहे।

संलग्न चित्र.
शिक्षकों को सम्मानित करते हुए अतिथिगण।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!