
*झूलेलाल के दीवानों ने खेली फूलों की होली*

*श्री झूलेलाल मंदिर में भक्तिभाव के साथ मनाए जन्मदिवस*
*भजनों पर थिरके भक्तगण*
खंडवा।श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी खंडवा में सोमवार रात्रि का माहौल देखने लायक था।अब तक 1600 से अधिक जन्मदिन मनाने वाली दीवाने झूलेलाल साईं के नाम के संस्था ने एक बार फिर समाजजन के जन्मदिन एक साथ मनाकर सामाजिक समरसता का परिचय दिया।
संस्था के संयोजक विक्रम सहजवानी और जैकी रेवतानी ने बताया कि सोमवार रात्रि 10 बजे से भगवान श्री झूलेलाल जी के भजनों के साथ होली के गीतों की प्रस्तुति प्रदीप कोटवानी,कमलेश हिरानी,अशोक मंगवानी,दयाराम नेभनानी आदि ने दी।भजन प्रस्तुति के दौरान पंडित श्याम शर्मा,श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मोहन दीवान,श्री झूलेलाल मंडल पदमनगर अध्यक्ष भीमनदास जीवनाणी,श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अनिल आरतानी,मनोहरलाल संतवानी,लक्ष्मणदास नचनानी,जयरामदास उधलानी,जयराम थदानी सहित उपस्थित श्रद्धालु थिरके।
इससे पूर्व श्याम प्रेमी राजेश परचानी,जैकी रेवतानी,पंकज चंदवानी सहित अनेक युवाओं का जन्मदिन एक साथ मनाया गया।
अतिथि स्वागत विक्रम सहजवानी,जैकी रेवतानी,कमल नागपाल,नीरज फतवानी,प्रदीप कोटवानी,संजय सभनानी,किशोर चंदवानी,हरीश रिजवानी,अविनाश खत्री,कुंदनदास चेतवानी,मनीष कुमार मलानी,अमित वेढानी,जीतू नाथानी,अजय विधानी,दीपक कपूर,प्रवेश माहेश्वरी,सुनील चंचलानी,दयाराम,कैलाश चंचलानी,अनिल सहजवानी,मोनू डेंबरा,लखन चंचलानी,शेखर चंदवानी,बाबू बिनवानी,अश्विन बसंतानी,दर्शन सबनानी,अनिल सभनानी,भारत कोटवानी,अविनाश खत्री,नरेंद्र तोलानी,संजय सदानी,लक्की रिजवानी,रोहित आरतवानी,अशोक मंगवानी, जयरामदास रेवतानी आदि ने किया।संचालन कमल नागपाल ने किया और आभार विक्रम सहजवानी ने व्यक्त किया।सिंधी मिठाई गीहर के प्रसादी स्वरूप वितरण उपरांत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।पंडित श्याम शर्मा,मोहन दीवान,भीमनदास जीवनानी,अनिल आरतानी आदि ने समाजजन को होली पर्व की शुभकामनाएं दी, साथ ही समाज द्वारा बुधवार को सामूहिक रूप से मनाए जाने वाले होली के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया।








