
श्री धाकड़ माहेश्वरी समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न
खण्डवा//स्थानीय समिति, पंचायत भवन समिति एवं युवा संगठन खंडवा के तत्वाधान में शीतला माता मंदिर गली स्थित श्री धाकड माहेश्वरी पंचायत भवन खंडवा में प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी श्री धाकड माहेश्वरी समाज का होली मिलन समारोह 3 मार्च मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।समाजजन एकत्रित हुए सर्वप्रथम भगवान महेश की स्तुति हुई तत्पश्चात स्वल्पाहार का कार्यक्रम हुआ और एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम के पश्चात सभी समाजजनो ने समाज के गमगीन परिवारों के यहां गुलाल डालने के लिए प्रस्थान किया।








