ताज़ा ख़बरें

खंडवा में 200 से अधिक स्थानों पर होली का विधि-विधान से हुआ दहन,

खास खबर

खंडवा में 200 से अधिक स्थानों पर होली का
विधि-विधान से हुआ दहन,

शांति उत्साह और उमंग के बीच शुरू हुआ रंगोत्सव।

खंडवा। खंडवा शहर सहित जिले भर में सोमवार रात परंपरा और श्रद्धा के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ।
शहर के लगभग 200 से अधिक स्थानों पर शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से होलिका जलाई गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि रात्रि में होली का दहन के साथ ही दो
दिवसीय रंगोत्सव की शुरुआत हो गई। गली-मोहल्लों, प्रमुख चौराहों और परंपरागत स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में होलिका की पूजा अर्चना के पश्चात होलिका दहन किया गया। केवलराम पेट्रोल पंप तिराहा, दादाजी धाम, अनाज मंडी प्रांगण और नगर निगम परिसर सहित कई स्थानों पर वर्षों पुरानी परंपरा निभाई गई। रात 8 से 9 बजे के बीच मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के बाद होलिका प्रज्वलित की गई। वही एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई

देर रात तक रहा उत्सव का माहौल।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि होलिका दहन में बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। होली के गीतों पर युवा नृत्य करते नजर आए शहर में होली के गीतों की गूंज के साथ रंगों के पर्व का उल्लास नजर आया। सोमवार को ही दोपहर में शांति समिति की बैठक में कलेक्टर एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा होली को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।
शांति समिति के बैठक के साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस बल अलग-अलग स्थानो पर रवाना किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
होली और धूलेंडी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश और डीआईजी मनोज राय के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न चौराहों व संवेदनशील क्षेत्रों में करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, पुलिस अधिकारियों के अनुसार होलिका दहन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

आज और कल धूलेंडी पर उड़ेगा रंग-गुलाल

सुनील जैन ने बताया कि इस वर्ष ग्रहण के कारण मंगलवार और बुधवार सुबह से शहर में धूलेंडी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पर्व को भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!